फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रवि की घातक गेंदबाजी से क्रांतिकारी यलो ने जीती रानी लक्ष्मीबाई टी-20 ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन के तत्वावधान में रविवार को रानी लक्ष्मी बाई जयंती पर रानी लक्ष्मी बाई टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। फाइनल मैच में क्रांतिकारी येलो ने क्रांतिकारी शेष एकादश को 43 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए फाइनल में क्रांतिकारी यलो ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 170 रन बनाए। टीम की ओर से मोनू ने 37, संजय ने 24 और शिवम प्रजापति ने 21 रन बनाए। गेंदबाजी में हर्षित गुप्ता ने तीन विकेट झटके। जवाब में क्रांतिकारी शेष एकादश की पूरी टीम 17.1 ओवर में 127 रन पर सिमट गई। टीम के केवल चार बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। गेंदबाजी में रवि यादव ने पांच और शिवम प्रजापति ने दो विकेट चटकाए। संगठन अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि यह मैच 19 नवंबर को मनाई जाने वाली क्रांतिकारी रानी लक्ष्मीबाई जयंती के सम्मान में आयोजित किया गया। पुरस्कार वितरण में रवि यादव को मैन ऑफ द मैच, आशीष मिश्रा को फाइटर ऑफ द मैच, मोनू को बेस्ट बैट्समैन, हर्षित गुप्ता को बेस्ट बॉलर और पवन मिश्रा को फेयर प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस मौके पर अंकुर खंडेलवाल, अभिमन्यु सिंह भदौरिया, सुरेश त्रिवेदी, शैलेंद्र गुप्ता, सौरभ त्रिवेदी, गुरप्रीत, बृजेश वर्मा, सुनील, करिश्मा वर्मा और गोपेंद्र सिंह भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें