भारतीय खिलाड़ी रवींद्र जडेजा बुखार आने की वजह से स्टेडियम में अभ्यास नहीं कर सके। इस वजह से वह दिनभर होटल के कमरे में आराम करते रहे। इस बात की पुष्टि होटल प्रबंधन ने की है।
खिलाड़ियों के बीच अपने दोस्ताना अंदाज के लिए मशहूर रवींद्र जडेजा को रविवार को स्टेडियम में मस्ती करना महंगा पड़ गया। बारिश के दौरान उन्होंने अन्य खिलाड़ियों के साथ खूब मस्ती की।
इसके बाद सोमवार को भारतीय टीम जब सुबह 9:30 बजे प्रैक्टिस करने पहुंची तो जडेजा नहीं थे। पता करने पर ज्ञात हुआ कि वह अस्वस्थ हैं। सूत्रों के मुताबिक उन्हें सुबह बुखार आ गया था।