फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ई-केवाईसी अपडेट नहीं होने से दो लाख कार्ड धारकों का राशन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर के दो लाख कार्डधारकों का राशन वितरण अक्तूबर से बंद कर दिया गया है। इन लोगों ने ई-केवाईसी अपडेट नहीं कराया है। राशन वितरण पर रोक के बाद परेशान कार्डधारक कोटेदार और जिला पूर्ति कार्यालय के यहां चक्कर लगा रहे हैं। नवंबर तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर सूची से नाम भी हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन


शासन ने एक वर्ष पहले सभी कार्ड धारकों को अपनी ई-केवाईसी अपडेट कराने के निर्देश दिए थे तब से कोटेदार सभी कार्ड धारकों को बुलाकर आधार कार्ड और अंगूठा लगाकर केवाईसी अपडेट कर रहे थे। जिले में कुल 1,376 सरकारी राशन की दुकानें संचालित हैं जिसमें आठ लाख कार्ड धारक हैं। इसमें 65 हजार अंत्योदय कार्ड धारक और 7.40 लाख पात्र गृहस्थी कार्डधारक हैं। एक साल में जिले के करीब छह लाख लोगों ने ही अपनी ई-केवाईसी अपडेट कराया है। करीब दो लाख कार्ड धारकों ने अभी तक ई-केवाईसी अपडेट नहीं कराया है। शासन ने पहले जून तक सभी को ई-केवाईसी अपडेट कराने का मौका दिया था। इसके बाद समय बढ़ाकर सितंबर कर दिया था। ई-केवाईसी अपडेट न कराने वालों को अक्तूबर का राशन नहीं मिला तो जानकारी की। इस पर पता चला कि राशन पर रोक लगा दिया गया है।

इस तरह से करा सकते ई-केवाईसी अपडेट

नजदीकी जन सेवा केंद्र या पूर्ति विभाग कार्यालय में राशन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लेकर जाएं और वहां बायोमीट्रिक सत्यापन कर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन


वर्जन-

शासन ने सितंबर माह तक ई-केवाईसी अपडेट करने का मौका दिया था। इसके बाद भी दो लाख लोगों ने केवाईसी अपडेट नहीं कराया। जो कार्डधारक ई-केवाईसी अपडेट कराता जाएगा उसका राशन वितरण शुरू कर दिया जाएगा। नवंबर तक न कराने पर सॉफ्टवेयर स्वतः कार्डधारकों के नाम डिलीट करना शुरू कर देगा। - राकेश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें