फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राठिगांव ने कृपा रामपुरवा को 82 रनों से किया परास्त

Sat, 04 Jul 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। गजनेर-घाटमपुर मार्ग स्थित सरकारी स्कूल के मैदान में डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा है। मुकाबले के पांचवें दिन बृहस्पतिवार रात राठिगांव की टीम ने कृपा रामपुरवा की टीम को 82 रनों से परास्त कर जीत हासिल की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी ऋषभ को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
विज्ञापन

मैच में कमेंट्री कर रहे राहुल यादव ने बताया कि टूर्नामेंट में 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पांचवें दिन के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राठिगांव की टीम ने निर्धारित ओवरों में 150 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। राठिगांव के स्टार बल्लेबाज ऋषभ ने मैदान के चारों तरफ चौकों और छक्कों की बरसात करते हुए शानदार 50 रन बनाए। उनकी इस अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई।
वहीं, 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कृपारामपुरवा की शुरुआत बेहद खराब रही। राठिगांव के गेंदबाजों की धारदार और सटीक गेंदबाजी के आगे विपक्षी बल्लेबाज असहाय नजर आए। कृपारामपुरवा की पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 68 रनों पर ही सिमट गई। बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए ऋषभ को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। यहां भीम सिंह, मनीष सिंह, यश कुमार, अतुल सिंह, शिवम यादव और डिंपल सिंह सहित बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें