फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ रेट लिस्ट में 5 वाली चाय के दाम क्यों नहीं ’

Mon, 19 Oct 2015 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक ने रविवार को सेंट्रल स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां पर प्लेटफार्म नंबर एक पर बने कमसम फूड जंक्शन में रेट में गड़बड़ी मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


पूछा कि महंगी चाय के दाम लिस्ट में हैं, लेकिन पांच रुपये वाली चाय के दाम क्यों नहीं लिखे गए हैं। इस पर संचालक को फटकार लगाई। रेल अफसरों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह में फूड प्लाजा में आईआरसीटीसी की रेट लिस्ट चस्पा की जाए। डीआरएम कुछ देर डिप्टी सीटीएम से चैंबर में बात करने के बाद जूही यार्ड चले गए।

वहां विद्युत प्रेक्षण केंद्र के 48वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में वह बतौर अतिथि शामिल हुए। शाम करीब पौने चार बजे डीआरएम वीके त्रिपाठी सबसे पहले कमसम फूड जंक्शन पहुंचे। पूछा कि जब आईआरसीटीसी पांच रुपये की चाय बेचती है तो 25, 30 और 45 रुपये प्रति कप वाली चाय के ही दाम क्यों सूची में हैं।
विज्ञापन


संचालक ने जवाब दिया कि वह पांच रुपये वाली चाय रखते हैं। इस पर डीआरएम ने कहा कि सूची को चस्पा करें और सस्ते खाने पीने के सामानों की भी जानकारी यात्रियों को दें। इसके अलावा आईआरसीटीसी  के जनता खाना के न तो दाम सूची में प्रदर्शित थे और न ही डिब्बे पर जानकारी थी।

रेट लिस्ट में बिना टैक्स के रेट थे। जबकि बिल मांगने पर दाम टैक्स समेत अधिक थे। उन्होंने कहा कि यह यात्रियों के साथ धोखा है। उन्होंने डिप्टी सीटीएम अखलाक अहमद से एक सप्ताह में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


स्टेशन पर कई जगह गंदगी और जाला देख उन्होंने नाराजगी जताई। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक आरएनपी त्रिवेदी समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें