फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: डीबीए चुनाव को लेकर रार बरकरार, दोनों पक्ष चुनाव कराने का कर रहे दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। डीबीए चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के दो पक्षों में रार जारी है। मंगलवार को एल्डर्स कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता करके चुनाव सात नवंबर को ही कराने का दावा किया है। इसे लेकर डीएम-एसएसपी को पत्र लिखकर फोर्स भी मांगा है। उधर, वर्तमान एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष ने 15 नवंबर से पहले चुनाव कराने और इसकी तारीख जल्द घोषित करने का दावा किया है।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष शांति स्वरूप पाठक ने मंगलवार को कहा कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सात नवंबर को डीबीए चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जिला जज, प्रधान न्यायाधीश एमएसीटी न्यायाधिकरण जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ ही अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम को भी पत्र लिखा गया है। इस पत्र में कहा है गया है कि मतदान सात नवंबर को कराया जाएगा। दावा किया कि मतदान प्रक्रिया के चलते 6 और 7 नवंबर को सभी अधिवक्ता कार्य से विरत रहेंगे। उन्होंने अभी भी एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष होने का दावा किया है। उधर, एल्डर्स कमेटी के वर्तमान अध्यक्ष प्रेम शंकर शर्मा एडवोकेट ने कहा है कि उन्हें बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें