फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रेमिका की शादी से परेशान ऑटो चालक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। प्रेमिका की शादी होने से परेशान ऑटो चालक ने मंगलवार को फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। मान सिंह (20) निवासी गांव नसीरपुर बोझा ऑटो चलाता था। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे राहगीरों ने उसका शव सड़क किनारे आम के पेड़ पर रस्सी से बने फंदे पर लटका देखा। पेड़ के पास ही उसका ऑटो खड़ा था। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है। एसओ विपिन मलिक ने बताया कि जांच में पता चला है कि ऑटो चालक का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती का कुछ दिन पहले विवाह हो गया था। इसकी वजह से ऑटो चालक परेशान चल रहा था। प्रथम दृष्टया इसी वजह से उसने फंदे पर लटककर जान दी है। फिलहाल अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई प्रार्थना पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें