फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात साल की मासूम से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Oct 2016 08:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
उन्नाव की पुरवा कोतवाली क्षेत्र में महज सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घिनौने कृत्य को पड़ोस के ही एक 16 वर्षीय किशोर ने खेत में घात लगाकर अंजाम दिया। बाद में बालिका के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। मामले की जानकारी होने पर पीड़िता की मां ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


रविवार को असोहा में रहने वाली एक 7 वर्षीय बालिका बकरियां चराने खेतों की तरफ गई थी। यहां पर पहले से ही घात लगाए बैठे पड़ोस के 16 वर्षीय किशोर ने बालिका को दबोच लिया और उसका मुहं दबाकर खेतों की तरफ खींच ले गया। यहां पर जबरन बालिका के साथ दुष्कर्म किया। मुहं खुलने पर बालिका ने शोर मचाया तो खेतों पर मौजूद गांव के लोग दौड़े।

ग्रामीणों को आता देख किशोर बालिका को धमकी देते हुए भाग निकला। इसके बाद किशोरी घर गई और मां को सारी जानकारी दी। मां पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंची और यहां पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि उसका पति शहर में रहकर कामधंधा करता है।
विज्ञापन


घर पर वह बच्चों के साथ रहती है। उसने पुलिस को सारे मामले से अवगत कराया और बालिका का डाक्टरी परीक्षण कराने की मांग की। मां ने बताया कि बालिका के प्राइवेट पार्ट से लगातार खून निकल रहा है लेकिन पुलिस कार्रवाई करने की बजाए उस पर सुलह का दबाव बना रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें