हम जब अपने शुभचिंतकों की बात करते हैं तो उनमें दो नाम "मां और बाप " सबसे ऊपर होते हैं। लेकिन जब एक पिता ही अपनी बेटी की आबरू का दुश्मन बन जाए तो इससे अधिक शर्मशार करने वाली बात और क्या हो सकती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का है।
उन्नाव के आसीवन थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पिता पर दुष्कर्म का मुकदमा लिखवाया है। आरोप लगाया कि उसका पिता करीब सालभर से शारीरिक शोषण कर रहा है। मां लकवाग्रस्त है और मायके में रहती है। किसी तरह वह भाग कर ननिहाल पहुंची और पूरा वाकया बताया तो नाना उसे लेकर थाने पहुंचे। दूसरी तरफ थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर युवती का मेडिकल कराया गया है। मामला संदिग्ध लग रहा है।
पुलिस को सुनाई आपबीती
डेमो पिक
आसीवन थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता ने लकवाग्रस्त मां को मायके भेज दिया। वह पिता के साथ रहती थी। करीब एक साल से पिता उसके साथ गलत हरकतें करने लगे।
आरोपः घर में बंद कर शारीरिक शोषण करने लगा
डेमो पिक
दो महीने पहले उसकी दादी की मौत हो गई। इस पर वह घर में बंद कर शारीरिक शोषण करने लगा। उसने शिकायत करने की बात कही तो पिता ने जान से मारने की धमकी दी। दो दिन पहले वह किसी तरह भागकर ननिहाल पहुंची। वहां मां व नाना को पूरा वाकया बताया। नाना के साथ थाने पहुंची और तहरीर दी।
पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा
डेमो पिक
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया॥ आसीवन थानाध्यक्ष दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। गांव के लोगों से जानकारी हुई है कि युवती को उसके पिता ने गांव के ही एक युवक के साथ देखा लिया था।
इस पर उसने पिटाई कर दी। इसी खुन्नस में वह दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। फिलहाल तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट और तफ्तीश के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। युवती के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जाएंगे।
एक साल से पिता कर रहा था शारीरिक शोषण, पुलिस ने कराया मेडिकल, आरोपी की तलाश