फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप की शिकार गर्भवती किशोरी पर टूटा आरोपियों का कहर, मारपीट से गर्भस्थ शिशु की मौत

Sat, 22 Jul 2017 11:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
रिपोर्ट दर्ज कराने से भड़के आरोपियों ने गैंगरेप की शिकार दलित गर्भवती किशोरी को बेरहमी से पीट दिया। इससे उसके छह माह के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। मामला यूपी के उन्नाव जिले का है। 
विज्ञापन


उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से करीब आठ माह पूर्व शौच जाते समय गांव के ही तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। परिजनों से शिकायत करने पर हत्या की धमकी दी थी। खौफजदा किशोरी महीनों चुप रही। पखवारे भर पूर्व परिजनों को किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी हुई। पूछताछ में पीड़ित किशोरी ने आपबीती बताई। 15 जुलाई को पिता ने शहर कोतवाली में गांव के तीन युवकों शुभम, लालबहादुर और छोटू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।   पिता का आरोप है कि इसी दिन रात को आरोपियों ने घर में घुसकर बेटी को बेरहमी से पीटा। बचाने में परिजन भी चोटहिल हो गए। शुक्रवार की रात को किशोरी की हालत बिगड़ गई। पिता की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टर सरोज श्रीवास्तव की निगरानी में इलाज के बाद किशोरी ने छह माह के मृत शिशु को जन्म दिया। किशोरी की हालत गंभीर है। नवजात के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराया। डीएनएस टेस्ट कराने के लिए सैंपल भी लिया गया। एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें