फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टुटियारा के जंगल में मिला युवती का क्षत-विक्षत शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कछौना (हरदोई)। थाना क्षेत्र के टुटियारा के जंगल में शनिवार शाम युवती का क्षत-विक्षत शव मिला। घटनास्थल के हालात दुष्कर्म के बाद हत्या करने की ओर इशारा कर रहे हैं। पुलिस ने शव को मुर्दाघर भेज दिया है।
विज्ञापन

लखनऊ-हरदोई मार्ग से कमालपुर जाने वाले संपर्क मार्ग पर टुटियारा का जंगल है। गुरुवार शाम जंगल गए चरवाहों ने वहां एक शव पडे़ होने की जानकारी कुछ लोगों को दी थी, लेकिन पुलिस नहीं गई। शनिवार को चरवाहों ने फिर वहीं शव पड़ा देखा तो पुलिस को जानकरी दी। शाम लगभग 5:30 बजे पुलिस ने जंगल में कांबिंग शुरू की। करीब एक घंटे बाद पुलिस को युवती का शव मिला। युवती की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। वह नारंगी रंग का कुर्ता और सलवार पहने हुई थी। शव से थोड़ी ही दूरी पर युवती के अंडर गारमेंट्स, चप्पल, और दुपट्टा भी पड़ा मिला। कुछ ही दूरी पर युवती के सिर के बाल भी पड़े पाए गए। घटनास्थल के पास ही नए कपड़ों के डिब्बे और चप्पल का खाली डिब्बा भी मिला है। देखने से शव कई दिन पुराना लग रहा है। उसके बाएं हाथ और सिर को कुत्तों ने नोच डाला था। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का मामला नजर आ रहा है। कोतवाल नजमुल हसन नकवी ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। उन्होंने कहा कि शव चार पांच दिन पुराना है।
विज्ञापन


- टुटियारा के जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव
- रेप के बाद युवती की हत्या करने की आशंका
- नहीं हुई शिनाख्त, दो दिन पहले मिली थी सूचना



फोटो 20 जंगल में शव की सूचना पर मौजूद पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें