फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता परिवार से दरोगा ने मांगा पेट्रोल खर्च

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मंगलपुर थाने के एक गांव में चार फरवरी को किशोरी के साथ खेतों में दुष्कर्म की कोशिश की गई थी। लेकिन अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना की जांच करने गया एक दरोगा पीड़ित परिवार से पेट्रोल खर्च की मांग करने लगा। इधर, रविवार को बेटी को लेकर पिता एसपी कार्यालय पहुंचा और दुखड़ा सुनाया।
विज्ञापन

एक गांव में चार फरवरी को 13 वर्षीय किशोरी अपने दस वर्षीय भाई के साथ खेतों पर गई थी। उसे अकेला देखकर गांव के एक युवक ने पकड़ लिया। खेत में खींच कर दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी के शोर मचाने पर उसका भाई पहुंच गया। उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। खेतों में काम कर रहे अन्य लोग दौड़े तो आरोपी मौके से भाग गया। पीड़िता ने घर पहुंच कर जानकारी दी। पिता के साथ थाने जाकर उसने शिकायत की। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय जांच कराने की बात कहकर टाल दिया।
जांच करने गए हल्का इंचार्ज पीड़ित परिवार से ही पेट्रोल खर्च मांगने लगे। उन्होंने कहा कि बाइक पानी से नहीं पेट्रोल से चलती है। कहा कि कार्रवाई करानी है तो खर्च करो। थाने में पुलिस के इस व्यवहार से आहत आहत परिवार रविवार को एसपी दफ्तर पहुंचा। अवकाश होने की वजह से उसकी एसपी से मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मंगलपुर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि हल्का इंचार्ज के पैसा मांगने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा तो मामले की जांच कराकर कार्रवाई होगी। बताया कि झगड़े का मामला है। दुष्कर्म के प्रयास की बात सही साबित नहीं हो रही है। मारपीट की रिपोर्ट दर्ज न होने के सवाल पर कहा कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें