फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: सुसाइड नोट लिख दुष्कर्म पीड़िता ने की थी आत्महत्या, आरोपी समेत परिवारीजनों पर दर्ज हुई रिपोर्ट

Sun, 09 Mar 2025 04:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: 21 वर्षीय छात्रा से घाटमपुर में रहने वाले उसके रिश्तेदार युवक ने कॉलेज छोड़ने के बहाने ने नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म किया था। घटना से आहत होकर पीड़िता ने शुक्रवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के चकेरी में सुसाइड नोट लिखकर दुष्कर्म पीड़िता के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक और उसके परिवार के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों ने आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकाने का आरोप लगाया है। दुष्कर्म के मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपी जेल में बंद है। पुलिस अब परिवार के अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन

चकेरी निवासी 21 वर्षीय छात्रा से घाटमपुर में रहने वाले उसके रिश्तेदार युवक ने कॉलेज छोड़ने के बहाने ने नशीली चाय पिलाकर दुष्कर्म किया था। छात्रा की मां ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। घटना से आहत होकर पीड़िता ने शुक्रवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट में उसने युवक के जिंदगी खराब करने और समाज में मुंह दिखाने लायक न छोड़ने की बात लिखी थी। शनिवार को मृतका की मां ने आरोपी, उसकी मां, दो भाइयों, पिता और ताऊ के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें