दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज
कई बार पेट दर्द की शिकायत हुई, तो वहीं से दवा लेकर खाई थी। बुधवार को मानिकपुर थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। लगभग छह माह का गर्भ होने की संभावना है।
मजदूरी करते समय संपर्क में आई थी किशोरी
बताया कि घटनास्थल नैनी थाना क्षेत्र का है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, विवेचना वहां स्थानांतरित की जाएगी। जानकारी के अनुसार, मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी किशोरी अपनी बुआ के साथ नैनी में मजदूरी करते समय वहां अन्य मजदूर परिवार के संपर्क में आई थी।
अपने कमरे में बुलाकर किया दुष्कर्म
इस दौरान दो परिवार आसपास के होने के कारण दो युवकों से पहचान हो गई। इसका फायदा उठाकर दो युवकों ने उसे अलग-अलग दिनों में अपने कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने बताया कि उसने इसकी जानकारी अपनी बुआ को दी थी। बुआ ने इसका उलाहना भी दिया।
दोनों एक ही बिरादरी के बताए गए हैं
इसके बाद में ऋषिकेश नामक युवक ने किशोरी को शादी करने का भरोसा देकर मामला शांत करा दिया। दोनों एक ही बिरादरी के बताए गए हैं। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।