फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दिनाें तक करता रहा दुष्कर्म, किशोरी बाेली सिगरेट से जला-जला कर...

Wed, 30 Aug 2017 10:45 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
दरिंदगी की हद पार कर देने वाले इस मामले ने पूरे कानपुर को झकझोर रख दिया है। जब किशोरी ने अपनी आपबीती सुनाई तो पुलिस भी सहम गई।किशोरी ने बताया वो 20 दिन तक मेरे साथ गंदा काम करता रहा और सिगरेट से जला-जला कर...
विज्ञापन
   
Trending Videos

डेमो पिक
कानपुर देहात के थाना क्षेत्र रूरा गांव से 8 अगस्त को किशोरी सब्जी लेने की बात कह घर से निकली थी। देर शाम तक घर वापस न पहुंचने पर उसके पिता ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए तहरीर दी लेकिन पुलिस ने अनसुना कर दिया। इसके बाद वह थाने के कई चक्कर लगाता रहा। कई दिनाें से किशोरी की काेई खबर ना मिलने से पिता काे यह लगने लगा था कि अब शायद उस की लाडली मर चुकी है। लेकिन किस्मत काे कुछ अाेर ही मंजूर था।   साोमवार काे लड़की के जीजा के पास एक अज्ञात फोन अाया, जिस पर किसी बस चालक ने बात की अाैर उसकी गुमशुदा साली से बात कराई साली ने पूरी बात बताकर अपने जीजा को अाप-बीती सुनाई अाैर बस चालक से मोबाइल नंबर मिलाने की बात कही। इसके बाद बस चालक ने उसे अकबरपुर में उतार दिया। इस बीच उसके जीजा अकबरपुर पहुंचे और उसे अपने साथ लेकर उसके घर गए। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने गए।

 
विज्ञापन

डेमो पिक
सोमवार को पिता के साथ थाने पहुंची किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसे जुगराजपुर शिवली का चंदन व भरती सहसी का छोटे बहलाकर अपने साथ ले गया। उक्त लोगों ने उसे कानपुर के एक होटल में बंधक बना कर रखा। वहां उसके साथ लगातार बीस दिनों दोनों ने दुष्कर्म किया और विरोध करने पर सिगरेट से कई जगह जलाया। इसके निशान उसने पुलिस को दिखाए।   उसने बताया कि दोनों युवकों ने सोमवार को उसे एक बस में बैठाकर रूरा उतर जाने की बात कही और भाग गए। इसके बाद वह उस हालत में उस बस चालक को मिली जिसने उसे किशोरी को उसके जीजा तक पहुंचाया। युवती ने दो युवकों पर कानपुर में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने व सिगरेट से जलाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी युवकों पर दुष्कर्म, अपहरण, पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। एसओ बीएम वर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। 
  - आरोप, 20 दिन तक कानपुर के एक होटल में बंधक बनाकर रखा
- 8 अगस्त को घर से लापता हुई थी, सोमवार को घर पहुंची 
- दो युवकों पर दुष्कर्म व अपहरण का मुकदमा दर्ज   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें