फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दुष्कर्म के आरोपी ने गवाह को फंसाने के लिए रची साजिश, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी ने गवाह पिता को दबाव में लेने के लिए उसे छेड़छाड़ के फर्जी मामले में फंसाने की साजिश रची। उसे पीटने के बाद पुलिस भी बुलाई गई। पूछताछ में पूरा घटनाक्रम सामने आ गया। अब गवाह की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पनकी निवासी पीड़िता के पिता ई-रिक्शा चालक हैं। बताया वर्ष 2015 में उसने अपनी 14 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के आरोप में शुभ शुक्ला और सनी शर्मा के खिलाफ पॉक्सो, दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोनों को जेल भेजा गया था। सनी जमानत पर बाहर आ गया। समझौते का दबाव बनाने लगा। बीती 27 मई को वह ई-रिक्शा लेकर पनकी से कल्याणपुर जा रहा था। तभी एक युवती कल्याणपुर के लिए रिक्शे पर बैठ गई। आवास-विकास तीन लोधेश्वर मंदिर के पास छेड़छाड़ का आरोप लगा चीखने लगी। तभी बाइक से आए कार्तिक सक्सेना और तीन-चार अज्ञात युवकों ने उन्हें पीट दिया। इसके बाद समझौता करने पर छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस से न करने की बात कहने लगे। पीड़ित के न मानने पर पुलिस बुला ली। घंटों चली पूछताछ के दौरान पूरी सच्चाई सामने आ गई। कल्याणपुर इंस्पेक्टर केशव तिवारी ने बताया कि कार्तिक सक्सेना समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें