फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मकान बिक्री का झांसा दे 15 लाख हड़पे, 40 लाख मांगी रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के लालबंगला में मकान बिक्री का झांसा देकर 15 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने मकान के बदले 40 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पीड़ित ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

परदेवनपुरवा निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सुशीला सोनी से लालबंगला स्थित मकान का अनुबंध 25 लाख रुपये में किया था। पहले 15 लाख रुपये की रकम चेक के माध्यम से दी। बकाया 10 लाख रुपये रजिस्ट्री के समय देना तय हुआ था। इसके बाद उन्होंने सुशीला समेत उनके पति अनीस से मकान का बयनामा करने को कहा तो वह लोग टालने लगे। दंपती के मकान पर बैंक से लोन की बात पता चली तो दंपती ने मकान बेचने से इन्कार कर दिया। कहा कि अब उन्होंने मकान को नारायण भदौरिया और सनी लांबा को बेच दिया है। आरोप है कि कुछ दिनों पहले सनी उसके बेटे शुभंकर व नारायण भदौरिया ने लाल बंगला मार्केट में रोककर हत्या की धमकी दी। 40 लाख की रंगदारी मांगी। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें