फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल आरोपी को ले जाती पुलिस।  - फोटो : मुठभेड़ में घायल आरोपी को ले जाती पुलिस।
विज्ञापन
इटावा/उदी। बढ़पुरा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना में सहयोग देने वाले दो अन्य आरोपियों को पकड़ा है। घायल मुख्य आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पीड़िता के पिता ने थाना बढ़पुरा में छह जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि वह गोलगप्पे का ठेला लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता है। छह जून को उसकी 16 साल की बेटी को अंशुल उर्फ छोटू निवासी सरायऐसर और विपिन वाल्मिकी निवासी विक्रमपुर थाना सिविल लाइंस बीहड़ में ले गए। जहां यहां रोहित वाल्मिकी निवासी ग्राम कामेत थाना बढ़पुरा पहले मौजूद था। आरोप है कि विपिन ने बेटी से दुष्कर्म किया।
परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। शनिवार दोपहर 12 बजे पुलिस व एसओजी टीम ने तीनों आरोपियों को पकड़ा तो विपिन ने भागने की कोशिश कर पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विपिन के पैर में गोली लगी। उसके पास से एक तमंचा, एक कारतूस भी बरामद किया। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि दुष्कर्म समेत उसका साथ देने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके तत्काल कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें