फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी : ओडिशा के खिलाफ गेंदबाजों में बदलाव कर सकती यूपी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में उत्तर प्रदेश की टीम अब अपने घरेलू मैदान ग्रीनपार्क पर ओडिशा के खिलाफ अगला मुकाबला खेलेगी। आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेला गया पहला मैच ड्रा रहा मगर रिंकू सिंह की शानदार 165 रनों की पारी ने टीम को पहली पारी में बढ़त दिलाते हुए तीन अंक दिलाए।
विज्ञापन


अब 25 अक्तूबर से शुरू हो रहे दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश की टीम जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस मुकाबले के लिए टीम प्रबंधन कुछ बदलाव कर सकता है। स्पिनर्स में मजबूती लाने के लिए प्रशांतवीर को शामिल करने की संभावना है जबकि तेज गेंदबाजी में आकिब खान और शिवम मावी के साथ कुनाल त्यागी को मौका मिल सकता है।

टीम के मुख्य कोच अरविंद कपूर ने बताया कि आंध्र प्रदेश के खिलाफ रिंकू सिंह, अभिषेक गोस्वामी और आर्यन जुयाल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया लेकिन कप्तान करन शर्मा और प्रियम गर्ग के बल्ले से उम्मीद के अनुरूप रन नहीं निकले। उन्होंने बताया कि पहले तीन दिन मैच में पिछड़ने के बावजूद चौथे दिन टीम ने मजबूत वापसी की और मुकाबले को अपने पक्ष में मोड़ा।
विज्ञापन


इससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। टीम ने पहले मैच से मिली सीख के आधार पर रणनीति में सुधार किया है और ओडिशा के खिलाफ मैदान में बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रियम गर्ग और करन शर्मा अगले मुकाबले में बड़ी पारी खेलेंगे। बता दें कि उत्तर प्रदेश ने 2005-06 में पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था। तब से टीम लगातार खिताब दोहराने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें