रणजी मैच में 57 पर छह विकेट गंवाने के बाद मुंबई ने मैच में वापसी करते हुए पहली पारी में 270 रन बनाकर यूपी को दबाव में ला दिया है।
श्रेयश अय्यर ने पहले मोटा फिर शार्दुल के साथ महत्वपूर्ण दो साझेदारी और अंत में शार्दुल ने केसमल के साथ 97 रनों की पार्टनरशिप करके मुंबई टीम को यूपी पर 64 रनों की बढ़त दिला दी।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक यूपी ने बिना किसी नुकसान के 7 रन बना लिए है। मुकुल डागर 7 रन और प्रशांत गुप्ता क्रीज पर हैं। ऐसी हालात में अगर मैच ड्रा भी होता है तो पहली पारी में बढ़त के आधार पर मुंबई को अंक मिलेंगे।
ग्रीनपार्क स्टेडियम में रणजी मैच के तीसरे दिन मंगलवार को मुंबई ने तीन विकेट पर 42 रनों के आगे खेलना शुरू किया प्रवीण कुमार और अमित मिश्रा ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए मुंबई के जल्दी-जल्दी छह विकेट गिरा दिए।
मैदान में मौजूद दर्शकों को लगने लगा कि मुंबई की टीम 100 रनों के भीतर सिमट जाएगी। लेकिन श्रेयश अय्यर ने एक छोर पर टिककर खेलते हुए सातवें विकेट के लिए मोटा के साथ 66 रनों की साझेदारी की।
इसी बीच प्रवीण कुमार ने 123 रनों पर मोटा को 14 रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद छह विकेट लेकर मैच के दूसरे दिन के हीरो रहे शार्दुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर रन बनाए।
दोनों के बीच साझेदारी बढ़िया चल रही थी तभी अमित मिश्रा ने अय्यर को 75 (4×11) रनों के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद सार्दुल और केसमल के बीच नौंवे विकेट के लिए 97 रनों की रिकार्ड साझेदारी हुई।
शार्दुल को 87 (4×13)रनों के निजी स्कोर पर पीयूष चावला ने आउट किया जबकि केसमल ने अविजित 31 रनों की पारी खेली।
यूपी की ओर से प्रवीण कुमार ने 77 पर 3 विकेट लिए। जबकि अमित मिश्रा ने 63 पर 4 विकेट लिए। कप्तान पीयूष चावला ने 40 पर 2 विकेट लिए।