फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी : तीन मैचों के बाद भी यूपी टीम को जीत की दरकार, नगालैंड से मैच कल

विज्ञापन
ग्रीनपार्क में अभ्यास करते यूपी टीम के खिलाड़ी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की टीम तीन मुकाबलों के बाद भी अपनी पहली जीत से दूर है। ऐसे में आठ नवंबर से ग्रीनपार्क स्टेडियम में होने वाले चौथे मैच में यूपी टीम नगालैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने उतरेगी।
विज्ञापन


इससे पहले ग्रीनपार्क में ओडिशा और आंध्र प्रदेश के साथ खेले गए दोनों मैच ड्रॉ हुए थे। वहीं वडोदरा के साथ होने वाला तीसरा मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था। इससे उप्र की टीम तीन मैचों में सात अंक पाकर एलीट ग्रुप ए में पांचवें स्थान पर है। उससे आगे झारखंड, विदर्भ, आंध्र प्रदेश और वडोदरा की टीमें हैं। नगालैंड की टीम तीन मैचों में महज एक अंक जुटाकर आठवें पायदान पर है।

आठ नवंबर से शुरू होने वाले मुकाबले के लिए गुरुवार को मेजबान उप्र और मेहमान नगालैंड की टीमों ने ग्रीनपार्क स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। हालांकि अभ्यास सत्र के दौरान नगालैंड की पूरी टीम नहीं पहुंची थी। वहीं यूपी टीम ने मुख्य कोच अरविंद कपूर और सहायक कोच मो. आमिर की देखरेख में पहले हल्का वार्मअप किया इसके बाद रनिंग की।
विज्ञापन


फिर नेट्स पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास किया। बल्लेबाजी में करन शर्मा, आर्यन, माधव कौशिक, अभिषेक स्वामी, प्रियंम गर्ग, आराध्या यादव ने जमकर शॉर्ट लगाने के साथ ही क्रीज पर अधिक समय बिताया। वहीं गेंदबाजी में शिवम मावी, आकिब खान, कुनाल त्यागी, सिद्धार्थ यादव, प्रशांतवीर आदि खुद को तराशते रहे।

यूपी टीम के मुख्य कोच अरविंद कपूर ने बताया कि ओडिशा और आंध्र प्रदेश के खिलाफ यूपी टीम ने उम्दा खेल दिखाया था। ओडिशा के साथ हुए मैच में खराब रोशनी और वडोदरा के खिलाफ बारिश ने जीत की राह में बाधा डाली थी। उन्होंने कहा कि भले ही नगालैंड अंक तालिका में नीचे है पर उप्र टीम उसे हल्के में नहीं लेगी। नगालैंड ने झारखंड, तमिलनाडु और विदर्भ जैसी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में अगला मैच हमारे लिए हर प्रकार से अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें