फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी : बारिश से यूपी के हाथों फिसली जीत, मैच ड्रा

विज्ञापन
ग्रीनपार्क में ओडिशा के खिलाड़ी को आउट करने के बाद जश्न मनाती यूपी टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे रणजी मुकाबले के अंतिम दिन बारिश के चलते मेजबान उत्तर प्रदेश की टीम के हाथों से जीत फिसल गई। मंगलवार को पूरे दिन का मैच नहीं हो पाने से ओडिशा के खिलाफ मुकाबले को ड्रॉ घोषित किया गया।
विज्ञापन


इससे उप्र को पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन और ओडिशा को एक अंक से संतोष करना पड़ा।बारिश ने लगातार दो दिनों तक मैच में बाधा डाली। सोमवार को केवल 42 और मंगलवार को 46 ओवर ही हो सके।

ओडिशा की टीम ने पहली पारी में 243 रन बनाए थे। इसके बाद पहले दिन से मैदान पर जमी उप्र की टीम ने चौथे दिन अपनी पहली पारी 130 ओवर में छह विकेट पर 409 रन बनाकर घोषित की। इसमें विप्रज निगम 28 गेंदों पर 31 और शिवम मावी छह गेंदों में 12 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन



ओडिशा के संबित ने तीन, बादल और सुमित ने एक-एक विकेट लिया। इसके बाद ओडिशा ने दूसरी पारी में संभलकर शुरुआत की लेकिन यूपी के शिवम मावी ने आशीर्वाद को 23 रन और संदीप पटनायक को पांच रन पर आउट कर शुरुआती झटके दिए।

कुणाल त्यागी ने कप्तान शुभ्रांशु सेनापति को 11 रन पर चलता किया। इसके बाद स्वास्तिक ने 113 गेंद पर आठ चौके और एक छक्के की मदद से 71 और गोविंदा पोद्दार ने 72 गेंद पर 38 रन बनाकर टीम को तीन विकेट पर 151 रन के स्कोर तक पहुंचाया। बारिश के कारण आगे खेल संभव नहीं हो सका और मैच ड्रॉ घोषित करना पड़ा। उप्र की ओर से शिवम मावी ने दो और जबकि कुणाल त्यागी ने एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें