सैफई। आयुर्विज्ञान विवि के ओपीडी परिसर में मंगलवार को चोर ने एक तीमारदार का मोबाइल चोरी करने का प्रयास किया। तीमारदार ने चोर को रंगे हाथों पकड़कर शोर मचा दिया। इस पर अन्य तीमारदारों ने मिलकर चोर को जमकर पीटा और उसे पुलिस को सौंप दिया। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।
भरथना थाना क्षेत्र के बहारपुर निवासी सहीम बीमार पिता का इलाज कराने के लिए आयुर्विज्ञान विवि की ओपीडी में आए थे। वह ओपीडी से बाहर निकल रहे थे। उसका जेब से मोबाइल निकालकर एक युवक ने भागने का प्रयास किया। सहीम ने युवक को पकड़कर शोर मचा दिया। इस पर अन्य तीमारदार भी एकत्रित हो गए। लोगों ने चोर को पीटते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बादल शाक्य निवासी मोहम्मदपुर नगरिया थाना करहल जनपद मैनपुरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जेल भेज दिया है।