हरदोई बाल सुधार गृह में कैदियों के 2 गुट भिड़े, मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने किया औचक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बने बाल सुधार गृह में कैदियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। औचक निरीक्षण करने पहुंचीं महिला विकास एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी से पूछताछ की और जेलर को व्यवस्था सही ढंग से बनाए रखने के निर्देश दिए। मंत्री रीता बहुगुणा ने वहां की व्यवस्थाओं और बाल गृह में मौजूद बच्चों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। मंत्री की मौजूदगी में ही बच्चों ने बाल संप्रेक्षण गृह के स्टाफ के विरुद्ध नारेबाजी भी की। जोशी ने इस दौरान उन्हें अच्छी व्यवस्था मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
बसपा-सपा का गठबंधन नापाकः रीता जोशी
महिला विकास एवं बाल कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने हरदोई में कहा कि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन को नापाक है। उन्होंने कैराना चुनाव में ईवीएम की खराबी को लेकर चुनाव आयोग से सुधार की जरूरत बताया तो वहीं ईवीएम को चुनाव के लिए सबसे बेहतर कहा। बढ़ती पेट्रोल की कीमतों को लेकर रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि उसको सुधारने का प्रयास हो रहा है।