रामनाथ कोविंद की पुरानी तस्वीर पूर्व प्रधानमंत्री मोरारी जी देसाई द्वारा अपनी शादी आशीर्वाद प्राप्त करते हुए, उनके समधी का घर
कानपुर शिवराजपुर के गांव बृजवासिनपुरवा से बिहार के राज्यपाल और राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का गहरा नाता है। कोविंद के भाई शिवबालक की पुत्री अंजली का विवाह वर्ष 1996 में इसी गांव में रामकिशोर से हुआ है और वे कई बार इस गांव में दामाद और रिश्तेदारों से मिलने आ चुके हैं। गौरीअभयपुर बृजवासिनपुरवा गांव में रामनाथ कोविंद के रिश्तेदार कच्चे मकान में रहते हैं।
परिवार खेती-बाड़ी और दूध के कारोबार से जुड़ा हुआ है। गांव में बने पुराने आवास में विद्युत कनेक्शन भी नहीं है। सौर ऊर्जा के माध्यम से परिवारीजन रात में एलईडी बल्ब जलाते हैं।
कोविंद के समधी लालाराम ने बताया कि रामनाथ कोविंद अखिल भारतीय कोरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं, इसलिए गांव के अधिकतर लोग उनसे सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं। रामनाथ कोविंद अपने पांच भाइयों, मोहन लाल कोविंद, शिवबालक, रामस्वरूप, प्यारेलाल में सबसे छोटे हैं। वहीं बृजवासिनपुरवा गांव निवासी उ.प्र. कांग्रेस कमेटी सचिव ऊषा रानी कोरी ने बताया कि रामनाथ कोविंद उनके रिश्तेदार हैं। कई बार उनके साथ कोरी समाज के कार्यक्रमों में मिलने का अवसर मिला।