फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्मल स्वभाव के धनी हैं रामनाथ कोविंद, बड़े भाई प्यारेलाल का कोरी समाज ने किया सम्मान

Fri, 21 Jul 2017 11:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रामनाथ कोविंद के भाई प्यारेलाल
विज्ञापन
देश के 14वें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद निर्मल स्वभाव के धनी हैं। उनके इसी स्वभाव के कारण वह हमेशा उन्हें सबसे अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे। यह बात शुक्रवार को कानपुर के रसूलाबाद में कोरी समाज की ओर आयोजित सम्मान समारोह में उनके परिवार के लोगों और जानने वालों ने कही। इसके बाद रामनाथ कोविंद के बड़े भाई प्यारेलाल का समाज के लोगों ने स्वागत किया।
विज्ञापन


वहीं, समाज के युवाओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। शुक्रवार को अखिल भारतीय कोरी समाज ने कस्बा के कबीर नगर मोहल्ला स्थित अमन मोटर्स में नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बड़े भाई प्यारे लाल कोविंद के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया। उनके पहुंचने पर बैंड बाजे के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कबीर जन कल्याण सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. रज्जन लाल ने कहा कि वह रामनाथ कोविंद के संपर्क में वर्ष 1982 से हैं।

भतीजे दीपक कोविंद ने कहा कि चाचा के राष्ट्रपति बनने पर हम सब लोग गौरांवित महसूस कर रहे है। इस मौके पर आनंद बिहारी वर्मा, राजेश शिव कुमार वर्मा, हरीकृष्ण, राकेश कुमार, मुन्नूलाल, वीरेंद्र कुमार, हरीकृष्ण, विनोद कुमार, ललित, मोती लाल, सतीश कुमार, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश कमल ने किया। 
विज्ञापन


वहीं सुभाष नगर स्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. रामविलास त्रिपाठी के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर हर्ष जताया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर जीतू त्रिपाठी, गणेश शंकर, अनुरोध दुबे, विजय मिश्रा, कमल दुबे, सच्चिदानंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें