फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली का शिकार करने को फोड़ रहा था बम, दोनों हथेली उड़ी

Fri, 21 Jul 2017 11:27 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल देवीदीन कोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मछली का शिकार करने के लिए नदी किनारे पहुंचे युवक के हाथ में ही बम फटने से उसकी दोनों हथेली उड़ गईं। बम ज्यादा शक्तिशाली नहीं था तभी आसपास कोई बड़ा हादसा नहीं हो पाया। घायल का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
विज्ञापन

  चित्रकूट के मानिकपुर थानाक्षेत्र के कल्याणपुर निवासी देवीदीन कोल (45) पुत्र रामफल भरतकूप क्षेत्र में परिवार समेत रहकर पत्थर तोड़ान का काम करता है। बारिश के  कारण पत्थर तोड़ान का काम कुछ मंद होने के कारण वह गांव आया था। शुक्रवार की सुबह वह मछली का शिकार करने के लिए बरगदहा नदी के पास पहुंचा। शिकार के लिए उसने बम फोड़कर पानी में फेंकने का प्रयास किया तो बम हाथ में ही फट गया। जिससे उसकी दोनों हथेली उड़ गई और वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अस्पताल में होश आने पर घायल ने बताया कि वह बम भरतकूप क्षेत्र से ही लेकर आया था। यह बम ज्यादा ताकतवर नहीं होते लेकिन पानी में फटने पर मछली के शिकार में आसानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें