फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी दिखा रहे झूठे सपनेः रामगोपाल यादव

Sat, 18 Feb 2017 12:29 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रामगोपाल यादव
विज्ञापन
सपा राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने कानपुर के चौबेपुर में कहा कि जिनकी नीतियां और नीयत अच्छी है। वही यूपी का विकास कर सकता है। भाजपा तो टीवी पर दिखने वाली फिल्म की तरह एक छलावा है। कहा कि पीएम मोदी द्वारा दिखाए जा रहे झूठे सपनों से देश की जनता वाकिफ हो चुकी है। वहीं बसपा का  विकास को लेकर कोई एजेंडा नहीं होता। सत्ता में आती है मूर्तियां और पार्क बनवाकर जनता से दूर हो जाती है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बिल्हौर (सुरक्षित) विधानसभा सीट से सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी शिवकुमार बेरिया के समर्थन में प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता का हित सिर्फ सपा में ही सुरक्षित है। यूपी में फिर से अखिलेश यादव की सरकार बनना तय है।

यादव ने कहा कि कुछ परिस्थितियों पर पार्टी में समस्या पैदा हुई, लेकिन जल्द ही समस्या का निराकरण कर लिया गया। उन्होंने जनता से सपा को वोट देने की अपील की। इससे पहले फिरोजाबाद के सांसद अक्षय यादव ने रैली को संबोधित कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर महेंद्र सिंह यादव, श्यामसुंदर यादव, विद्यासागर यादव, गोविंद त्रिपाठी, शैलेंद्र यादव आदि के अलावा सपा प्रत्याशी एवं बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें