फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश सरकार में हुईं मुस्लिम अधिकारियों की हत्याएंः नसीमुद्दीन

Sat, 18 Feb 2017 12:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दीकी
विज्ञापन
झूठे वादे कर सरकार बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अच्छे दिन नहीं ला पाए और अखिलेश यादव का विकास ढकोसला है। केवल मायावती ही सर्वसमाज की बात करती हैं। ये बात बसपा महासचिव नसीमुद्दीन ने हरदोई बिलग्राम के बीजीआर कॉलेज ग्राउंड पर हुई जनसभा में कही। 
विज्ञापन


नसीमुद्दीन बिलग्राम-मल्लावां सीट से बसपा प्रत्याशी अनुराग मिश्रा के समर्थन में रैली को संबोधित कर रहे थे। सपा सरकार को कानून व्यवस्था को विफल बताते हुए नसीमुद्दीन ने कहा कि इस सरकार में जियाउलहक, तनवीर जैसे मुस्लिम पुलिस अधिकारियों की हत्याएं हुई। दंगो में मुसलमान बेघर हुआ। गुंडागर्दी अवैध कब्जेदारी चरम पर है।

दादरी की घटना को शर्मनाक बताते हुए बसपा नेता ने आरोप लगाया कि अखिलेश सरकार मुस्लिम समाज को सुरक्षा देने मे नाकाम साबित हुई है। फिर भी अखिलेश कहते हैं हमारा काम बोलता है। प्रधानमंत्री और भाजपा पर कहा कि अच्छे दिन आने वाले हैं का नारा देने वालों ने जनता को पाई-पाई का मोहताज बना दिया।
विज्ञापन


कहीं धर्म के नाम तो कहीं जाति के नाम पर भाजपा ने दंगे कराए। सपा और भाजपा के झांसे में न आने की अपील करते हुए दलित, मुस्लिम व सर्व समाज से सूबे में बसपा सरकार बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें