फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमारे कार्यकर्ताओं को दी जा रही धमकीः रामगोपाल यादव

Mon, 13 Feb 2017 10:47 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रामगोपाल यादव
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के दो स्टार प्रचारक सोमवार को इटावा में मौजूद रहे। दोनों ने एक-दूसरे से दूरी बनाते हुए अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में सपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। एक ओर सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव जसवंतनगर में तो सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव इटावा विधानसभा क्षेत्र में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि धमकी देने वालों को खामोश रहकर मत के जरिए जवाब दें।
विज्ञापन


धमकी देने वालों को खामोश रहकर अपने वोट के जरिए दें जवाब
प्रोफेसर रामगोपाल ने सोमवार को बाइस ख्वाजा रोड में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कार्यकर्ताओं को उन्होंने चुनावी प्रबंधन के बारे में टिप्स दिए। जनता की बीच जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करने के निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि यह विधान सभा चुनाव उनके सम्मान से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि ऐसा जानकारी में आया है कि हमारे कार्यकर्ताओं को कुछ लोग धमकी दे रहे हैं। आप लोग खामोश रहें इसका बदला वोट देकर दें।  इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव ,पूर्व सांसद रामसिंह शाक्य, एमएलसी राकेश यादव, मुबारिक अंजुम ,जहीर अहमद अंसारी, नफीसुलहसन अंसारी , फुरकान अहमद ,गुड्डू श्रीवास्तव, विधानसभा क्षेत्र इकाई के अध्यक्ष चंदन सिंह बघेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें