इटावा के चकरनगर में सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में हर हाल में सपा-कांग्रेस गठबंधन के सरकार बनेगी। सपा उम्मीदवारों को जिताने के लिए सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। सपा-कांग्रेस के पास 36 प्रतिशत वोट है।
रामगोपाल ने कहा कि पूरा वोट समय से पड़ जाए ताकि जनपद की तीनों सीटों पर भारी बहुमत से सपा उम्मीदवार विजयी हो सकें। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष राजेश यादव, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह राजावत, प्रधान कतरौली रामेश्वर सिंह परिहार, प्रधान प्रतिनिधि सिंडौस गुड्डू बाबा, राजीव कुमार, पप्पू तिवारी, हरीकृष्ण तिवारी, प्रधान चांदई विमल दीक्षित, विंडवा कला कल्लू यादव मौजूद रहे। प्रो. रामगोपाल ने लखना-सिन्डौस मार्ग पर लोगों का अभिवादन किया।