उन्नाव के बीघापुर में पद्मविभूषण जगद्गुरू रामभद्राचार्य ने कहा कि अब मुझे निराश हो रही है। भाजपा सरकार राम मंदिर को लेकर ठोस निर्णय नहीं ले रही है। उन्नाव के ग्राम मगरायर स्थित मां कालिका देवी मंदिर व भगवान भूतेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में पद्मविभूषण जगद्गुरू रामभद्राचार्य की रामकथा के चौथे दिन सांसद साक्षी महाराज पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 4
आशीर्वाद लेने आए सांसद से रामभद्राचार्य ने पूछा सवाल
सांसद से तुलसी पीठाधीश्वर ने पूछा कि संसद में पूर्ण बहुमत होने के बावजूद भी आप की सरकार राम मंदिर के प्रति ठोस निर्णय लेने में पीछे क्यों हैं। हम संतों ने बहुत प्रतीक्षा कर ली। अब ठोस आश्वासन चाहिए। बहुत निराशा हो रही है।
विज्ञापन
3 of 4
राममंदिर पर ठोस निर्णय लेने में पीछे क्यों हैं सरकार
रामभद्राचार्य के कथन से सहमति जताते हुए सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री से तीन तलाक की तरह राममंदिर पर भी विधेयक लाने का अनुरोध किया है। इसी तरह से सुप्रीमकोर्ट से भी 6 दिसंबर से पहले निर्णय देने की मांग की है।
साक्षी बोले - पीएम से राममंदिर पर विधेयक लाने का किया है अनुरोध
अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम भी राजनीति छोड़ संतों के साथ खड़े होंगे क्योंकि हमारा राजनीति में जन्म राममंदिर आंदोलन से हुआ है। मुझे राम प्रिय है राजनीति नहीं।