गुरु पूर्णिमा पर्व पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य महराज ने कहा कि हिंदू राष्ट्र जल्द बनेगा पर समय लगेगा। सपा के मुखिया अखिलेश यादव के लिए कहा कि वह मेरी शरण में आएगा तो उसे गुरु दीक्षा दूंगा। गुरुवार को तुलसीपीठ परिसर में पत्रकारों से बातचीत में जगदगुरु ने कहा कि देश के 140 करोड़ और विदेश में रहने वाले सभी सनातन धर्मावलंबियों सबको अनेक आशीर्वाद दे रहा हूं।
विज्ञापन
सबका मंगल हो, गुरु पूर्णिमा हमारे भारत को अखंड प्रभुता संपन्न बनाए। आर्थिक अवस्था बनाए, यही मेरे वनवासी प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है। हिंदू राष्ट्र जल्द बनेगा पर समय लगेगा। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बारे में कहा कि वह भी मेरी शरण में आएगा तो उसको गुरु दीक्षा देने में कोई परहेज नहीं है।