फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: ग्रामोदय ने कमला क्लब को 33 रनों से हराया

विज्ञापन
स्टेडियम में जनप्रतिनिधियों व प्रशिक्षकों के साथ मौजूद क्रिकेट टीम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। खेल निदेशालय लखनऊ के तत्वाधान में स्टेडियम में अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पहला मैच ग्रामोदय और कमला क्लब की टीम के बीच खेला गया। इसमें ग्रामोदय की टीम 33 रन से विजयी रही।
विज्ञापन

स्टेडियम में डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया। ग्रामोदय क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर के मैच में 125 रन बनाए।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरे कमला क्लब के बल्लेबाज कोई खास संघर्ष नहीं कर सके। पूरी टीम निर्धारित ओवरों में मात्र 92 रन ही बना सकी। ग्रामोदय क्रिकेट क्लब की टीम 33 रनों से विजयी हुई। क्रीडाधिकारी अरविंद सोनकर, क्रिकेट कोच फिरोज अंसारी, अंगद, अख्तर हुसैन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें