जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में नाम वापसी का समय समाप्ति के साथ ही
राम सिंह यादव को जीत का प्रमाण पत्र जिलाधिकारी ने सौंपा। सोमवार दोपहर
तीन बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित था। उनके खिलाफ किसी अन्य प्रत्याशी
ने नामांकन ही नहीं किया था।
सोमवार दोपहर दो बजे राम सिंह यादव अपने
लाव लश्कर के साथ जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। उनके आते ही यहां मौजूद
सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। नाम वापसी का समय समाप्त होते
ही राम सिंह यादव कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन
कक्ष पहुंचे। जहां पर जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने उन्हें निर्विरोध
जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा।
इस दौरान एडीएम
(प्रशासन) शिवशंकर गुप्ता और एडीएम (वित्त एवं राजस्व ) आशुतोष कु्मार,
एसडीएम जयनाथ यादव ,सीओ संजीव कुमार सिन्हा मौजूद रहे। यादव ने निर्वाचन
प्रमाण पत्र लेने के बाद परिसर में ही मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने यादव को
फूल मालाओं से लाद दिया।
प्रमाण पत्र लेने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष राम
सिंह यादव पंचायत कार्यालय पहुंचे, जहां पर स्टाफ ने उनका फूल माला पहनाकर
स्वागत किया।
इस मौके पर सपा के प्रांतीय सचिव मुन्ना पाल, पूर्व
जिलाध्यक्ष वीरसेन यादव, तिंगाई जिला पंचायत सदस्य नीरज सिंह गौर, मनीष कमल
हसनू, अखिलेश सोनकर, जिला सचिव शेखू खान, संदीप कश्यप रिंकू, कुढ़वा जिला
पंचायत सदस्य दिलीप यादव, जवाहर सिंह यादव, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।