फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर के प्रवेश द्वार द्रविड़ शैली में बनें, ऐसा हुआ तो देखने को मिलेगा उत्तर और दक्षिण का अनूठा संगम

Sat, 01 Aug 2020 10:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
ram mandir - फोटो : ram mandir
विज्ञापन
अयोध्या में राम मंदिर के चार प्रवेश द्वार द्रविड़ शैली के गोपुरम के रूप में बनाए जाएं। साथ ही प्रत्येक गोपुरम का नामकरण भी हो। यह प्रस्ताव पॉजिटिव इंडिया फाउंडेशन के मुख्य न्यासी एवं इतिहास पुरातत्व के ज्ञाता डॉ. प्रदीप दीक्षित ने भेजा है।  
विज्ञापन


श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज, महामंत्री चंपत राय को ईमेल और डाक द्वारा यह प्रस्ताव भेजा गया है। डॉ. दीक्षित ने कहा कि अगर मंदिर के प्रवेश द्वार गोपुरम के अनुरूप बनाने का प्रस्ताव पारित हो जाता है तो राम मंदिर में उत्तर और दक्षिण का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि गोपुरम का नाम महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य और शबरी के नाम पर रखा जाना चाहिए। इसके अलावा राम मंदिर परिसर में रामकथा समय यात्रा अंतराल के नाम से एक गैलरी स्थापित की जानी चाहिए।
विज्ञापन


इस गैलरी में उन कवियों व विद्वानों की मूर्ति स्थापित करना चाहिए जिन्होंने राम कथा को भारत की आत्मा का विकल्प बना दिया। ऋषि बाल्मीकि से लेकर ऋषि तुलसीदास तक की विभूतियों की मूर्तियों की स्थापना की जानी चाहिए।  इस मौके पर अलका दीक्षित भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें