फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir Bhumi Pujan: मुस्लिमों ने भी घर के सामने जलाए पांच-पांच दीये, कह दी ये बड़ी बात

Thu, 06 Aug 2020 10:28 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
Ram Mandir Bhumi Pujan: मुस्लिम महिलाओं ने जलाए दीप - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राम मंदिर के भूमि पूजन के मद्देनजर मनाए गए उत्सव में मुस्लिम भी शरीक हुए। कुछ लोगों ने अपने घरों के दरवाजे के सामने पांच-पांच दीये जलाए। दलेल पुरवा में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा (उत्तर) के जिलाध्यक्ष समी अंसारी और उनके साथियों ने पांच-पांच दीये जलाए।
विज्ञापन


उनका कहना था कि सुप्रीम कोर्ट आदेश सर्व मान्य है। उसका सबने सम्मान किया है। दीपोत्सव में अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष मो. तारिक, रफत अली, मो. नदीम आदि रहे। भाजपा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नाजिया सिद्दीकी का कहना है कि राम मंदिर के संबंध में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद विवाद समाप्त हो गया।

शांति का माहौल है। इससे हिंदू-मुस्लिम भाईचारा मजबूत होगा। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में स्थिति सामान्य रही। हिंदू-मुस्लिम मिली-जुली आबादी वाले क्षेत्रों में हिंदुओं के साथ प्रकाशोत्सव में पड़ोसी मुस्लिम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें