फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर कार और बाइक में टक्कर, आग लगने से जल गए दोनों वाहन

Thu, 06 Aug 2020 10:17 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
घटना के बाद जल गई गाड़ियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कन्नौज में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना तालग्राम के गोवा गांव के पास लखनऊ से आगरा जा रही बोलेरो कार ने गुरुवार सुबह चार बजे के करीब बाइक में पीछे से टक्कर मारी। बाइक सवार दूर जा गिरा और घायल हो गया।
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक कार में फंस कर काफी दूर घिसटती हुई चली गई। जिससे बाइक की पेट्रोल टंकी फट जाने से आग लग गई। आग लगने से दोनों वाहन मौके पर जल गए। कार सवार तीन लोगों ने किसी तरह कार से निकल कर अपनी जान बचाई।

यूपीडा और 112 डायल पुलिस फोर्स ने आग बुझाने का प्रयास किया। घायल सत्यवीर सिंह पुत्र डंमरसिंह निवासी सेक्टर 18 वृंदावन को राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा भेजा गया। कार सवार दिल्ली निवासी हैं। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू किया। दोनो वाहन जल गए। घायल बाइक सवार मेडिकल कालेज तिर्वा लखनऊ रेफर  दिया गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें