तराशे गए पत्थर व विहिप का राम मंदिर मॉडल।
- फोटो : amar ujala
रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी युगपुरुष महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरी जी महाराज ने कहा ट्रस्ट की बैठक अभी नहीं हुई है। कहा उनकी इच्छा है कि राम मंदिर का निर्माण उनके अवतरण दिवस रामनवमी के दिन से शुरू हो। वह इस बात को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में रखेंगे।
हमीरपुर के युग चेतना महाविद्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए महामंडलेश्वर ने कहा हिंदू धर्म के धर्म स्थलों को बाहर के मुल्कों से आए बादशाहों ने क्षतिग्रस्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी की इच्छा है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो।