फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी स्वामी परमानंद गिरी बोले बैठक में होगा निर्माण पर फैसला

Sun, 09 Feb 2020 11:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
तराशे गए पत्थर व विहिप का राम मंदिर मॉडल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी युगपुरुष महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरी जी महाराज ने कहा ट्रस्ट की बैठक अभी नहीं हुई है। कहा उनकी इच्छा है कि राम मंदिर का निर्माण उनके अवतरण दिवस रामनवमी के दिन से शुरू हो। वह इस बात को होने वाली ट्रस्ट की बैठक में रखेंगे।
विज्ञापन


हमीरपुर के युग चेतना महाविद्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए महामंडलेश्वर ने कहा हिंदू धर्म के धर्म स्थलों को बाहर के मुल्कों से आए बादशाहों ने क्षतिग्रस्त किया है। उन्होंने कहा कि सभी की इच्छा है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो।

 
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के नाम से ट्रस्ट का गठन कर राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया है। कहा कि जल्द ही ट्रस्ट की बैठक निर्धारित होगी। उसी में मंदिर निर्माण की तिथि का फैसला होगा। क्योंकि वह स्वयं ट्रस्ट के सदस्य हैं।

इस लिहाज से रामनवमी तिथि को मंदिर निर्माण की तिथि उपयुक्त मानते हुए अपनी ओर से रखेंगे। महामंडलेश्वर ने कहा अयोध्या में मस्जिद निर्माण के लिए जमीन देना मानवता एवं न्याय हित में है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान होना चाहिए।

उन्होंने कहा नागरिकता कानून का विरोध नहीं होना चाहिए। जो लोग विरोध कर रहे हैं वह गलत है। लोगों के लिए राष्ट्र पहले होना चाहिए। इस मौके पर अखंड परमधाम के मुख्य संरक्षक युग चेतना महाविद्यालय के प्रबंधक महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद महाराज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें