फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. रामगोपाल बोले, ‘यूपी की पुलिस सबसे ज्यादा हाईटेक’

Fri, 16 Dec 2016 12:42 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रो. रामगोपाल यादव
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने गुरुवार को पुलिस लाइन इटावा में यूपी 100 सेवा का शुभारंभ किया। कहा कि उप्र देश का पहला राज्य बन गया जहां पर कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए यूपी 100 हाइटेक सेवा लागू है। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की दूरदृष्टि को दर्शाता है। इससे अब पुलिस सात से 20 मिनट के अंदर मौके पर पहुंचकर पीड़ित का राहत पहुंचाएगी। यूपी की पुलिस सबसे ज्यादा हाईटेक हो गयी है। 
विज्ञापन

प्रो. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बहुत सी जनहितकारी योजनाएं चलाई बाबजूद इसके विरोधी कानून व्यवस्था को लेकर दुष्प्रचार होते रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस योजना की शुरुआत कुछ समय पूर्व लखनऊ में की जिसके कुछ दिन बाद ही सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिला। जब लखनऊ शहर में डकैती पड़ रही थी। किसी ने 100 डायल पर सूचना दी। कुछ ही समय में 100 डायल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और डकैती डालते हुए बदमाशों को मय हथियारों के दबोच लिया। उन्होंने इस योजना को शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं उनके सहयोगियों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें