फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांबाज राजू का होगा सम्मान, बनाया जाएगा एसपीओ

Mon, 02 Nov 2015 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कृष्णा नगर गेट के पास लूट का विरोध करने पर बदमाशों की गोली से घायल हुए राजू सिंह के साहस की आईजी आशुतोष पांडेय ने भी सराहना की। उन्होंने कहा कि राजू का सम्मान होगा। वह अपनी तरफ से प्रशस्ति पत्र देंगे।
विज्ञापन


उसे एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) बनाए जाने के साथ ही डीएम और एसएसपी के माध्यम से वीरता पुरस्कार के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार को पत्र भी भिजवाएंगे। रविवार को टाटमिल चौराहा स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में राजू से मिलने पहुंचे आईजी ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया और लोगों से भी सहयोग करने की अपील की।

आईजी दोपहर करीब तीन बजे अस्पताल में भर्ती करन सिंह उर्फ राजू से मिलने पहुंचे। राजू के परिवार वालों और डॉक्टरों से जानकारी ली। डॉक्टर ने बताया कि गोली लगने से राजू के दांत और जबड़ा टूट गया है। गोली निकाल दी गई है। दोबारा ऑपरेशन कर जबड़ा ठीक किया जाएगा। डॉक्टर ने बताया कि राजू की आंखों में इंफेक्शन लग रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को जांच कराई जाएगी। आईजी ने कहा कि वह खुद राजू के इलाज में मदद के लिए हॉस्पिटल प्रबंधन से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि राजू को एसपीओ बनाए जाने की संस्तुति एसएसपी से करेंगे।

मदद को आगे आए लोग
‘अमर उजाला’ में खबर पढ़ने के बाद राजू की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं। सपा व्यापार सभा के महामंत्री मोहम्मद हनीफ और कारोबारी फिरदौस अजहर रविवार को हॉस्पिटल पहुंचे और राजू को 5100 रुपये की आर्थिक मदद दी। उनके साथ सपा व्यापार सभा के नगर अध्यक्ष नितिन अग्रवाल भी थे। वहीं जनरलगंज से पंजाब टेलर्स के सरदार रंजीत सिंह ने रविवार को अस्पताल पहुंचकर राजू के परिजनों को दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता की। 

मोहल्ले वालों ने जुटाए 80 हजार रुपये
जीवन गार्डेन कृष्णा नगर निवासी राजू की मदद के लिए मोहल्ले के लोगों ने आपसी सहयोग से 80 हजार रुपये जुटा लिए हैं। लोगों का कहना है कि राजू के उपचार में रुपये की कमी नहीं होने देंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें