फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजू श्रीवास्तव ने शराबियों के बारे में कही ये दिलचस्प बातें

Mon, 20 Aug 2018 02:31 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
राजू श्रीवास्तव
दोस्तों पूरा साल हम सबका हंसावा करित है.. कभों कौनो मेला मा.. तो कभों कानपुर लखनऊ या बिठूर महोत्सव मा.. तो हम सोचा ई बार अपनी भारतीय सेना का हंसाया जाय..। तो भइया अबकी 15 अगस्त का हम अउर गजोधर पहुंच गैन जम्मू बॉर्डर पे.. हुंवा बीएसएफ के साथ एक ठो रंगारंग प्रोग्राम रहा...। बीएसएफ यानी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स..।

हमरे देस केर प्रथम सुरक्षा पंक्ति.. एक बात बताय दई.. ई बीएसएफ केर जवान सीमा पर फौलाद के जइसन डटे रहत हैं..। ऐसी जबरदस्त मुश्किल ड्यूटी रहत है इन लोगन की.. मगर तबहूं अफसोस केर बात ई है कि अपने देस केर लोग दूसर सेनायें जईसे आर्मी, नेवी, इंडियन एयरफोर्स के बारे मा तो खूब जानत हैं पर बीएसएफ के बारे मा जादा नहीं जानत हैं..।
विज्ञापन

2 of 6
राजू श्रीवास्तव
खैर बीएसएफ केर प्रोग्राम बहुतै जबरदस्त रहा.. खूब मजाक मस्ती भई.. ओके बाद हम अउर गजोधर बॉर्डर लाइन पर गए जहां एक पिलर रहा.. जेमा अपनी तरफ इंडिया लिखा रहा अउर दूसरी तरफ पाकिस्तान। हम लोगन की तरफ भी खूब लोग रहें अउर उधर पाकिस्तान की तरफ भी बहुत लोग रहें.. ऊ लोग चिल्लाय चिल्लाय के हम लोगन का स्वतंत्रता दिवस की बधाई देत रहें.. बढ़िया माहौल रहा..। ई सब देख के हमका तो यही लगा की खूनखराबा तो कौनो नहीं चाहत..।
 
विज्ञापन

3 of 6
राजू श्रीवास्तव
अच्छा वही पिलर के उस पार पाकिस्तान केर फौजी खड़े रहें.. तो गजोधर उनके एक फौजी से कहेस की हमरे भारत की तरफ देखौ.. बॉर्डर लाइन पे कइसन बढ़िया फेंसिंग लगाय हैं.. उसपे लाइटिंग है.. कैमरे लगे हैं.. और तारन मा करंट दौड़ रहा है.. आप लोगन की तरफ अइसा कुछौ नहीं ना.. तो ऊ पाकिस्तानी फौजी कहे लगा भइया बात अइसन है कि आप लोग हौ पईसा वाले.. हम लोगन के पास एतना बजट नहीं होत है.. अउर वइसे भी हम लोग ई सब तार वार फेंसिंग लाइट कैमरा काहे लगायें.. हिंदुस्तान की तरफ से पाकिस्तान में तो कौनो घुसपैठ करे से रहा.. बल्कि आप लोग एतना इन्तेजाम कर दिहे हौ तो उल्टा हमाई सुरक्षा होय रही है..। भइया एक बात अउर कही.. आप केर गवरमेंट भी कमाल है जी.. आपकी फौज को फायरिंग करे से पहले अपनी गवरमेंट से परमिशन लै का पड़त है.. अउर तो अउर हम तो यहू सुना है कि कभों कभों आपकी फौज पे एफआईआर तक हुई जात है.. हमरे हिंया अइसन नहीं है भइया.. हम तो छुट्टा सांड हैं.. जब मन किया फायरिंग शुरू..।

4 of 6
राजू श्रीवास्तव
खैर ऊ बात तो सही कहत रहा.. ओके बाद हम गजोधर के साथ वापस बीएसएफ कैंप पहुंचे..। हुंवा सब जवानों के साथ चाय नास्ता होवत रहा.. खूब हंसी मजाक चलत रहा.. तबहीं एक जवान हमरे पास आय के बोला राजू भाई आप तो बहुत कॉमेडी करत हौ.. हमरे एक ठो सवाल का जवाब देहो? हम कहा हां पूछौ.. तो कहे लगा ई बताओ शाम का सबसे जादा बरफ कहां गिरत है.. हमरे समझ मा नहीं आवा तो हम कहा हारी.. तो हंस के कहे लगा दारु केर गिलास मा..। 
विज्ञापन

5 of 6
राजू श्रीवास्तव
गजोधर कहिन बात तो सही है भइया फिर हम जवानों से कहा हिंया बॉर्डर पर अउर का का होत है.. कौनो किस्सा कहानी सुनाओ.. तो एक जवान कहे लगा भइया ई पाकिस्तानी फौज धोखे से मारत है.. ई लोग फायरिंग करे से पहिले प्लानिंग करि के आपन तरफ केर गांव खाली करा लेवत हैं.. फिर हमरी तरफ फायरिंग करत हैं मोर्टार दागत हैं.. हमरी तरफ के गांव के लोग मारे जात हैं..। तबहीं एक जवान अउर बोला भइया कभों कभों पाकिस्तान की तरफ से कौनो गाय भैंस बकरी भटक के इधर आय जात है तो हम लोग उनका वापस करि देत हैं कि जेकी होय लै जाय.. अइसेहे हफ्ता भर पहिले हमरी तरफ से एक भेड़ भटक के उधर चली गयी रही तो हम उन लोगन से कहे भइया हमरी एक भेड़ तुम्हरी तरफ चली गयी है वापस करि देव.. तो कहे लगा अरे आपको पहिले बताय का चाही.. ऊ तो हम लोग पकाय के खाय गए..।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
तबहीं एक जवान बोला साहब हम बीएसएफ के जवान हिंया ड्यूटी करत हैं.. इस जंगल मा कौनो आदमी तो होत नहीं ना.. हम लोग गश्त करते रहत हैं.. मोबाइल फोन भी अलाउड नहीं है.. हिंया जंगल मा बस सांप बिच्छू निकलते रहत हैं.. उनहिन का पकड़त रहत है अउर दुश्मन पे निगाह रखे रहत हैं.. हम कहा हां भइया आप लोगन केर ड्यूटी बहुत कठिन होत है.. हम आप लोगन का सलाम करित है.. फिर हम अउर गजोधर मिल के नारा लगावा बीएसएफ जिंदाबाद.. हिन्दोस्तान जिंदाबाद.. लास्ट मा एक्कै बात कहे चाहित है.. कि हमरी बात ध्यान से सुना करौ..काहे से हमरे घर में हमरी कोई सुनत नहीं है ..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें