राजू श्रीवास्तव-शिखा श्रीवास्तव
- फोटो : सोशल मीडिया
राजू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शिखा के घर के बारे में पता किया, तो मालूम हुआ कि वह इटावा में रहती हैं। इनके भाइयों को किसी तरह पटाया। फिर कोई न कोई बहाना लेकर इटावा जाने लगा, लेकिन कुछ बोलने की हिम्मत ही नहीं थी। इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमाने के लिए 1982 में मुंबई गया। तगड़ा स्ट्रगल किया जब कुछ कमाने खाने लायक बन गया, तो ये महसूस हुआ कि अब शादी कर लेनी चाहिए।