दोस्तों अभी पिछले हफ्ते हम आपन मेहरारू के साथ हीर पैलेस मा फिलिम देखे गए रहेन संजू...। फिल्म संजय दत्त के जीवन पे बनाए हैं राजू हिरानी मगर संजय दत्त का रोल खुद उनसे नहीं कराये, रणवीर कपूर से कराये...। खैर हमसे का!! हम आपन मेहेरिया का लइके पहुंचे और विंडो पे जाय के हम कहा दुई टिकेट एकदम कार्नर के दइ देव...। जब अंदर जाय के सीट चेक किये तो ऊ एक टिकेट इस कार्नर की और दूसर टिकेट दुसरे कार्नर की दे दीस...।
विज्ञापन
2 of 7
राजू श्रीवास्तव
सिनेमा हॉल एकदम फुल रहा तो हम दुईनो पति पत्नी मन मार के अलग-अलग बइठ गए...। थोड़ी देर बाद हम लिए दुई पॉपकॉर्न का डब्बा और एक डब्बा बगल वाले का दिया तो ऊ कहे लगा, अरे इसकी का जरूरत है। हम कहा खींसे ना निपोरो... तुम्हरे लिए नहीं हैं... इका आपन बगल वाले का पास कर देव... फिर उसके बगल वाले से भी यही कहा कि आगे पास करवा देव...। पता चला ऊ डब्बा जब तक हमार मेहरारू तक पहुंचा तो आधा खाली हुई चुका रहा...। इ सब देख के हॉल के टिकेट चेकर का हम पे दया आय गयी और ऊ जुगाड़ कर हम दुईनो का साथ में बईठाय दीस...। तो हम आधा पॉपकॉर्न का डब्बा वही का दई दिया...।
विज्ञापन
3 of 7
राजू श्रीवास्तव
हमरे आगे वाली सीट पे कौनो चाचा बइठे रहे...। वे इत्ते ऊंचे रहें कि हमका कुछ दिखत न रहा तो हम उनकी खोपड़ी पकड़ के कहा चाचा ई खरबूजा उठाय के आपन गोद मा रख लेव... तो पता चला की ई उनकी खोपड़ी है...। कहें पर चाचा थोड़ा नीचे हुई गै...। फिर हम दुईनो मियां बीबी मौज से संजू पिच्चर देखे...। बाद मा हमार पत्नी हमसे कहे लगी की देखो टाइम कैसे पलटी खात है... किसी जमाने में राज कपूर ने नर्गिस को शोहरत दिलाई रही.. आज नर्गिस के बेटे संजय दत्त ने राज कपूर के पोते रणवीर कपूर को शोहरत दिलाय दी...। हिसाब बराबर।
4 of 7
राजू श्रीवास्तव
शाम का हम श्याम नगर गए तो हुंवा मनोहर मिले तो हम कहा यार संजू देखेव! तो ऊ कहे हां। हम मनोहर से पूछे यार संजू कईसन लगी तुमका...। तो कहे अरे ई पिच्चर देखे के बाद हमरी खोपड़ी संट हुई गयी है... काहे से चरसी वो...भंगेड़ी वो... लड़की छेड़ै वो...। अवैध कट्टा बंदूक रखे वो.. मगर ई पिच्चर देखे के बाद हमका पता चला की यार संजय दत्त तो बहुत बढ़िया आदमी है...(फिलिम मा तो यही दिखाय हैं)। हम कहा हां यार बताओ शराब पिये उई मगर बढ़िया आदमी रहे...। गंजेड़ी भंगेड़ी उई मगर बढ़िया आदमी रहे। औरतन का फायदा उठावत रहा मगर बढ़िया आदमी रहे...।
विज्ञापन
5 of 7
फिल्म संजू का पोस्टर
अरे हम लोगन से इनका समझे मा बड़ी गलती हुई गयी...। हमरे हिसाब से पूरे देस का संजू से माफी मांगे का चाही...। अरे हमका संजू बाबा कहूं मिल जाएं तो हम उनके गोड़ पकड़ के माफी मांगें...। अउर भईया एक बात अउर बताय दई...। जिस प्रकार से राजू हिरानी ने संजू को चरस गांजा कोकीन हेरोइन अउर बाकी का नशा करत दिखाय मगर भांग और गुटखा को नदारद कर दिए... इससे कानपुर के लोगन मा बड़ी मायूसी है। इस फिलिम ने गुटखा प्रेमी और भंगेड़ियन केर भावनाओं का आहत किया है...।
विज्ञापन
6 of 7
राजू श्रीवास्तव
परमट के कुछ खास लोगन मा रोष व्याप्त है कि इस प्रकार राजू हिरानी हमरे गुटखा अउर देसी भांग केर अपमान कीन हैं...। कानपुर गुटखा भांग प्रेमी संघ ने आंदोनल केर धमकी देत भये लोगन से अपील करिन हैं कि संजू फिलिम का बायकाट करौ। हम कहा वइसेहे संजू फिलिम मा भी ओनकी सारी बुराइयों का अच्छाई की तरह पेश किया गवा है... मगर एक बात बताएं ई संजू बाबा कौनो का नही है...। वो उनका दोस्त रहा कमली.. बताओ ओकी गर्लफ्रेंड के साथ ही गलत कर दीस। अइसे आदमी का घर मा बुलाय वाला नहीं है...। मगर एक बात मा हम संजू का समर्थन करबे कि संजय दत्त के साथ अन्याय भवा है...।
अरे संजू आपन और आपन परिवार केर सुरक्षा खातिर खाली एके-47 रखे रहें...। ऊ कभी ओका चलाईन तो नहीं...। एक बार दंगे के कारण हमहुं लोहामंडी से सरिया लाय के भंडरिया मा रखे रहें...। सरिया रखे रहें पर चलाय तो नहीं...। अरे सजा तो तब होय के चाही कि जब ऊ चलाय... हम तो सरकार से अपील करे चाहित है कि अईस कोऊ कानून बने के चाही के कोऊ भी कौनो हथियार रख सकत है पर चलाय नहीं सकत है...। लास्ट मा एक्के बात कहे चाहित है कि हमरी बात ध्यान से सुना करौ...। काहे से घर में हमरी कोई सुनत नहीं है...।