फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज फतेहपुर में गृहमंत्री राजनाथ की परिवर्तन रैली

Fri, 09 Dec 2016 03:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

फतेहपुर में परिवर्तन रैली को संबोधित करेंगे राजनाथ
विज्ञापन
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज फतेहपुर में परिवर्तन रैली के लिए आ रहे हैं। जानकारी मिली थी कि शुक्रवार को वे निजी विमान से दोपहर 1:20 बजे चकेरी एयरपोर्ट आएंगे लेकिन ठंड व कोहरे के चलते इस कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक अब वह लखनऊ से सीधे फतेहपुर पहुंचेंगे। राजनाथ सिंह के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या भी इस रैली में शिरकत करेंगे।   पूर्व में यह जानकारी थी कि राजनाथ कानपुर के चकेरी स्थित हवाई अड्डे पहुंचकर यहां से निजी हेलीकॉप्टर पर सवार होकर फतेहपुर के लिए रवाना होंगे। बता दें राजनाथ सिंह फतेहपुर में आयोजित परिवर्तन रैली को संबोधित करने आ रहे हैं। कार्यक्रम महात्मा गांधी डिग्री कॉलेज मैदान पर दोपहर होगा। 
विज्ञापन


गृहमंत्री के रैली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस रैली के दौरान सेना के हेलीकॉप्टरों को रैली क्षेत्र के आठ किलोमीटर दायरे में तैनात किया जाएगा। दरअसल बहराइच से नेपाल सीमा के सटे होने और आंतकी संगठन अलकायदा की ओर से प्रधानमंत्री को टारगेट बनाए जाने की वजह से यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें