फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ की रैली में थी ड्यूटी, रास्ते में ही हो गई मौत

Fri, 09 Dec 2016 03:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर

सार

बांदा से ड्यूटी पर आ रही महिला कांस्टेबल की मौत
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा से ड्यूटी पर आ रही महिला कांस्टेबल की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। महिला सिपाही की ड्यूटी शुक्रवार को फतेहपुर में आयोजित केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह की रैली में लगाई गई थी। 
विज्ञापन

  
जानकारी के मुताबिक बांदा के महिला थाना में तैनात रही सहायक उपनिरिक्षक शांति देवी (47) शादीपुर नाका के पास मालगाड़ी से टकराने पर छिटककर दूर जाकर गिरी। तकरीबन सुबह 9 बजे वह रेलवे क्रॉसिंग से गुजर रही थी। उसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई। 
महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही महिला के पति को जानकारी दी। शांति देवी कानपुर देहात में अकबरपुर निवासी कामता प्रसाद की पत्नी थी।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें