फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी पिच पर कोच की भूमिका में राजीव शुक्ला, किसे मिलेगी कानपुर की कप्तानी...हलचल तेज

Sun, 17 Feb 2019 12:24 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
राहुल गांधी, राजीव शुक्ला
विज्ञापन

पहली बार किसी कनपुरिया को ही उसके घर की लोकसभा सीट जिताने की जिम्मेदारी कांग्रेस ने दी है। सूचना है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को पार्टी ने महानगर लोकसभा सीट का ऑब्जर्वर घोषित किया है। पार्टी की ओर से अभी लिखित सूचना जारी नहीं हुई है। इस बीच पार्टी के दावेदारों में हलचल मच गई है। इसी सीट पर मध्य प्रदेश के कांग्रेसी नेता पंकज उपाध्याय को भी विशेष भूमिका में रखा गया है। पंकज पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया की टीम से हैं।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 में महानगर सीट से पिछले दिनों आठ लोगों ने प्रभारी ज्योतिरादित्य के सामने अपनी दावेदारी पेश की थी। इनमें श्रीप्रकाश जायसवाल, अजय कपूर, आलोक मिश्र, प्रमोद जायसवाल आदि प्रमुख थे। अब चर्चा हो रही है कि राजीव शुक्ला का झुकाव किस तरफ ज्यादा होगा। क्रिकेट के हिसाब से राजीव शुक्ला जाना पहचाना चेहरा हैं। ऐसे में अजय कपूर की फैमिली से राजीव शुक्ला का खास रिश्ता है।

Trending Videos
विज्ञापन

कांग्रेस में कानपुर की कप्तानी को लेकर हलचल तेज

अजय कपूर के भाई संजय कपूर को कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन का चेयरमैन बनाने में राजीव शुक्ला की बड़ी भूमिका रही है। दूसरी ओर दिल्ली में राजनीति करने के हिसाब से श्रीप्रकाश जायसवाल और राजीव शुक्ला लंबे समय से एक दूसरे के संपर्क में रहे हैं। आलोक मिश्र भी पुराने साथी रहे हैं।

ऐसे में ऑब्जर्वर के रूप में वह किसकी अच्छी रिपोर्ट ऊपर भेजेंगे, यह बाद में पता चलेगा। राजीव के स्थानीय होने की वजह से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उनके साथ अपनी टीम के एक सदस्य को भी साथ लगा दिया है ताकि बात बिगड़ने न पाए। दिल्ली से अजय कपूर ने बताया कि राजीव शुक्ला ऑब्जर्वर बन गए हैं। श्रीप्रकाश जायसवाल का कहना है कि उन्हें इस विषय में ठीक से सूचना नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें