फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: सड़क हादसे में राजगीर मिस्त्री की मौत, मचा कोहराम

Sun, 09 Feb 2020 01:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
उन्नाव जिले में लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के नेवलगंज गांव के पास देर रात सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। 
विज्ञापन


हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी सर्वेश रैदास (32) पुत्र राम कुमार लखनऊ में राजगीर का काम करके रात 10 बजे घर लौट रहा था। तभी लखनऊ मोहान रोड नेवलगंज गांव के पास उसकी बाइक में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 

जिससे बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया राहगीरों ने एम्बुलेंस से युवक को सीएचसी हसनगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी एपी सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें