कानपुर। डीएवी कॉलेज की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को फूलबाग स्थित डीएवी मैदान में हुआ। पहले दिन 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में राजेश कुमार और बालिका वर्ग में कृतिका हजारिया ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन डीसीपी ईस्ट जोन सत्यजीत गुप्ता ने किया। 400 मीटर बालक वर्ग में वैभव राज मिश्रा द्वितीय व अनुज कुमार तृतीय रहे।
बालिका वर्ग में सोनम गुप्ता द्वितीय व आकांक्षा यादव तृतीय रहीं। जैवलिन थ्रो बालक वर्ग में योगेश सिंह प्रथम, अनुज कुमार द्वितीय व धनंजय कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में ज्योति ठाकुर प्रथम, आकांक्षा यादव द्वितीय व श्रद्धा यादव तृतीय रहीं।
शॉट पुट बालक वर्ग में धनंजय यादव प्रथम, सतेंद्र सिंह द्वितीय व योगेश सिंह तृतीय रहे, तो बालिका वर्ग में अपर्णा भारद्वाज प्रथम, सोनम गुप्ता द्वितीय व अहाना सिंह तृतीय रहीं। प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार दीक्षित और प्रबंधन समिति की सचिव कुमकुम स्वरूप ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। संचालन गेम्स कमेटी प्रभारी प्रो. चंदन प्रसाद ने किया।